Saturday, November 19, 2011

श्री महाराजजी के मुखारविंद से:
टाइम बरबाद न करो। जितना समय पेट भरने के लिए जरूरी है उतना समय संसार को दो,बाकी टाइम का उपयोग करो। भगवदविषय में लगाओगे तो बहुत जल्दी आगे बढ़ जाओगे अंत:करण की शुद्धि की और। और अगर मर गए बीच में तो जो साधना की है हमारी है वो तुमको फिर मनुष्य बना देगी और फिर कोई गुरु मिल जायेगा या तुम्हारा वही पुराना गुरु दूसरा रूप धारण करके आ जायेगा और तुमको फिर आगे बढ़ाएगा। अँधेर नहीं है भगवान के यहाँ कि बीच में छोड़ दिया गुरुजी ने। ऐसा नहीं होता। वो सदा के लिए हमारा साथ देता है भगवद प्राप्ति तक। इसलिए टाइम का उपयोग करो,समय नष्ट न करो, साधना करते रहो।


रटो रे मन ! छिन छिन श्यामा श्याम |
सद्घन चिद्घन आनंदघन जो, रूप एक द्वै नाम |
जासु नाम शिव शुक सनकादिक, गावत आठों याम |
जाकी लीला लखन ज्ञानिजन, बने विटप ब्रजधाम |
जासु धाम विधि ब्रज-रज याचत, ठड़े एक ही पाम |
... जिन ‘कृपालु’ गुन सुनि शुक से मुनि, तजत समाधि ललाम ||

भावार्थ- अरे मन ! ‘श्यामा-श्याम’ इस युगल नाम को प्रत्येक क्षण रटता रह | यह श्यामा-श्याम सच्चिदानन्द ब्रह्म के ही दो अभिन्न स्वरूप हैं | अरे मन ! इनके नाम को शिव, शुक, सनकादि परमहंस भी निरन्तर गाते रहते हैं | इनकी लीला को देखने के लिये ज्ञानी लोग भी ब्रज में वृक्षों का शरीर धारण करते हैं | इनके धाम की धूलि को ब्रह्मा सरीखे एक पैर से खड़े होकर माँगते रहते हैं | ‘श्री कृपालु जी’ कहते हैं कि इन्हीं युगल सरकार के गुणों को सुनकर शुकदेव सरीखे परमहंस भी अपनी निर्विकल्प समाधि छोड़ देते हैं एवं वेदव्यास से श्रीमद् भागवत का श्रवण करते हैं |

(प्रेम रस मदिरा सिद्धान्त-माधुरी)
जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज
सर्वाधिकार सुरक्षित- राधा गोविन्द समिति.


अहो हरि ! ओहू दिन कब ऐहैं |
गावत गुन गोपाल निरंतर, दृगन अश्रु बरसैहैं |
रूप माधुरी निशिदिन ध्यावत, मन भृंगी बनि जैहैं |
बाट निहारि तिहारी पल पल, कलप समान जनैहैं |
हाय ! हाय ! करि इत उत भाजत, निज तनु सुधि बिसरैहैं |
...
यह ‘कृपालु’ जिय परम भरोसो, कबहुँ तो हरि अपनैहैं ||

भावार्थ- हे श्यामसुन्दर ! वह दिन कब आवेगा, जब आपके गुणों को गाते हुए प्रतिक्षण मेरी आँखें आँसू बहायेंगी | मेरा मन कब आपके चिन्मय स्वरूप का प्रतिक्षण चिन्तन करता हुआ भृंगी कीड़े की तरह तन्मय हो जायगा | कब आपके दर्शनों की प्रतिक्षण प्रतिक्षा में मुझे एक-एक क्षण कल्प-कल्पांतरों के समान लगेगा | ‘हा नाथ ! हा श्यामसुन्दर !!’ इस प्रकार कहते हुए, परम व्याकुलता-वश इधर-उधर भागते हुए, मैं कब पागल की भाँति अपनी सुधि-बुधि भूल जाऊँगा | ‘श्री कृपालु जी’ के ह्रदय में यह पूर्ण विश्वास है कि कभी न कभी तो नाथ इस दास को अवश्य अपनायेंगे |

(प्रेम रस मदिरा दैन्य-माधुरी)
जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज
सर्वाधिकार सुरक्षित- राधा गोविन्द समिति.



सुनु वंशीवारे साँवरे |
लख चौरासी योनि चराचर, चलत पिराने पाँव रे |
यदपि मिली नर तनु सुर दुर्लभ, लागी भल यह दाँव रे |
तदपि न तुम सन हेत करत मन, लेत न तुम्हरो नाँव रे |
मृग मृगजल ज्यों प्यास बुझत नहिं, धोखा है सब ठाँव रे |
... अब कृपालु अपनाव ‘कृपालुहिं’, देहु वास नँदगाँव रे ||

भावार्थ- हे मुरली मनोहर श्यामसुन्दर ! हमारी भी सुन लो | जड़ चेतनात्मक चौरासी लाख योनियों में भटकते-भटकते हमारे पाँव थक गये | यधपि देवताओं के लिए भी दुर्लभ मानव देह हमें मिली | बड़ा अच्छा अवसर है | किन्तु यह मूढ़ मन न तुम्हारा नाम लेता है और न तुमसे प्रेम ही करता है | जैसे हिरन की प्यास मरुस्थल में उड़ते हुए बालू के कणों पर सूर्य-रश्मियों के पड़ने में भ्रमवश दीखने वाले जल से नहीं बुझती, उसी प्रकार सांसारिक पदार्थों के विषयों से इन्द्रिय मन आदि की तृप्ति नहीं होती | हे कृपासिन्धु ! अब ‘श्री कृपालु जी’ को अपना बनाकर नन्दग्राम का वासी बना दो |

(प्रेम रस मदिरा दैन्य-माधुरी)
जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज
सर्वाधिकार सुरक्षित- राधा गोविन्द समिति.
पिय मोल अमोलक लीजिये |
अस अवसर फिर नाहिँ मिलैगो, बातन मोर पतीजिये |
बनन चहत जो अमर-सुहागिनि, तन-मन-प्रानन दीजिये |
दै सरबस लै प्रेम-सुधा-रस, तेहि रस महँ नित भीजिये |
पुनि तेहि रसहिं पिवाइय औरहिं, आपुहुँ सोइ रस पीजिये |
... जनम ‘कृपालु’ सफल कर लीजिय, क्यों कर ? निज कर मीजिये ||


भावार्थ- अरी सखी ! अनमोल श्यामसुन्दर को मोल ले ले | मानव-देह प्राप्ति-रूपी ऐसा स्वर्ण अवसर फिर नहीं मिलेगा | मेरी बात पर विश्वास कर ले | यदि तू अनन्त-काल के लिए अमर सुहागिन बनना चाहती है, तो उन्हीं श्यामसुन्दर को सदा के लिए अपना सर्वस्व दे दे | प्राकृत, तन, मन आदि देकर अनन्त काल के लिए दिव्य प्रेमानन्द का आस्वादन कर | फिर उसी प्रेमानन्द को स्वयं पीते हुए औरों को भी पिलाती जा | ‘श्री कृपालु जी’ कहते हैं कि उपर्युक्त बात मान कर अपना जन्म सफल कर ले अन्यथा पछताना पड़ेगा |


(प्रेम रस मदिरा सिद्धान्त-माधुरी)
जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज
सर्वाधिकार सुरक्षित- राधा गोविन्द समिति.


 
जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाप्रभु के दिव्यतिदिव्य प्रवचन अब आप सभी "सहारा समय" राष्ट्रीय न्यूज़ channel पर भी 10 नवम्बर से प्रतिदिन प्रात:6:30 बजे से नियमित रूप से सुन सकते हैं।

ATTENTION DEAR FRIENDS: YOU MUST LISTEN TO JAGADGURU SHRI KRIPALUJI MAHARAJ'S DIVINE LECTURES DAILY ON "SAHARA SAMAY" NATIONAL NEWS CHHANEL FROM 10TH NOVEMBER, 6.30.A.M. DONT MISS THE GOLDEN OPPURTUNITY.SO TUNE IN REGULARLY TO 'SAHARA SAMAY CHANNEL' SHARP 6.29 A.M.FROM TODAY.
OTHER PRAVACHAN TIMINGS ARE AS FOLLOWS:

SADHNA CHHANELL:7:10 A.M TO 7:40 A.M.
AASTHA CHHANEL: 6:20 P.M:TO 6:45 P.M.
तुम अपने को शरीर क्यों मानते हो? अपने को केवल आत्मा मानो और सबमें हमारा प्रेमास्पद,हमारा परमात्मा बैठा हुआ है,ये दृढ़ विश्वास करो। और सोचो किसी के दिल को दुखाना,किसी की बुराई करना,किसी में दुर्भावना लाना इससे हमारे प्राण वल्लभ को कितना कष्ट होगा।
-------श्री महाराजजी।

मन का अटैचमेंट किसमें करें?

एक तमोगुणी, एक रजोगुणी, एक सत्त्वगुणी, एक गुणातीत । ये चार पर्सनैलिटी, चार कक्षाएँ हैं। अगर हमने अपने मन का अटैचमेन्ट तामसी व्यक्ति या तामसी...