Saturday, June 15, 2013

गुरु के व्यवहार को कभी मत देखो। सदा यह सोचो कि वो कुछ भी करें, कैसा भी व्यवहार करें , हमें इससे कोई मतलब नहीं। बस हमें तो आज्ञा पालन करना है। चाहे वो हमसे आँखें फेर लें, चाहे डांट लगायें, लेकिन हमारे प्यार में कभी कमी नहीं आयेगी। सदा उनको सुख पहुंचाना ही हमारे जीवन का प्रथम लक्ष्य है।
------जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज।
सदा यही सोचो कि मेरे जीवन का एक क्षण भी बिना हरि-गुरु सेवा के नष्ट न होने पाये। अपने आपको अपने शरण्य की धरोहर मानकर उनकी नित्य सेवा करने में ही अपना भूरिभाग्य मानो।

------जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज।
कभी यह ना सोचो कि कृपा की कमी है। कमी जो है वह हममे ही है। महापुरुष शरणागत के लिये क्या-क्या भगीरथ प्रयत्न करता है, यह तो भगवतप्राप्ति होने पर ही साधक को समझ में आ सकता है। सब लोग कमरा बंद करके सोचे तो पायेंगे कि मेरा कितना कायापलट हो गया? में कहाँ जा रहा था,कहाँ लाकर खड़ा कर दिया 'महाराजजी' ने?
श्री महाराजजी के मुखारविंद से: तुम लोगो को मै कितना उठाता हूं पर तुम लोग नामापराध करके सब बराबर कर देते हो। मै तुम्हारे अपराधों को देखता हूं फिर भी तुम लोगो से कहने में डर लगता है। सोचता हू, अभी इतने चल रहे हो ,अगर कह दूँगा तो सत्संग भी छोड़ दोगे। मै माफ करना जानता हूँ,सोचता हू , कभी तो अक्ल आएगी तो ठीक हो जाओगे।
संत एवं श्यामा श्याम सदा हमारी रक्षा करते हैं। सदा हमारे प्रत्येक संकल्प को नोट करते हैं, सदा सर्वत्त्र बार-बार अनुभव करने का अभ्यास करो। यह कल्पना नहीं सत्य है।
-------जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज।
Divine is Divine, and the qualification for its attainment is the same, because every situation of the Divine realm is unlimited. Still there are qualitative differences in the exceeding lusciousness of the Divine Bliss which is experienced in the form of ever-new and ever-increasing sweetness of Radha Krishn love by all the Gopis and Brajwasis. There is nothing in the Divine world that could compare with the sweetness of the love of Radha Krishn.

---------JAGADGURU SHRI KRIPALUJI MAHARAJ.
If your Guru had not given you spiritual knowledge, if he had not bestowed his love upon you, how would you be inclined to do good things in this life? So do not ever give credit to yourself, as this will only give rise to ego and egotism takes away humility. Once humility is gone, the castle of bhakti will come crashing down. So if you have done some noble deeds, YOU MUST BE THANKFUL TO THE GURU, with whose grace alone you are able to do such things; this will save you from egotism.
-----jagadguru shri kripalu ji maharaj.

मन का अटैचमेंट किसमें करें?

एक तमोगुणी, एक रजोगुणी, एक सत्त्वगुणी, एक गुणातीत । ये चार पर्सनैलिटी, चार कक्षाएँ हैं। अगर हमने अपने मन का अटैचमेन्ट तामसी व्यक्ति या तामसी...