Thursday, August 3, 2017

Always remember that Death will come any Moment. You will not be given a Moment. When the time will come you will be away from this Human Birth. Don't think that you will not Die. All things are Fraud of this world but Death is the ultimate Truth. Remember it everytime and keep your mind in Hari-Guru so that if at the time of Death your mind is in God, you will get Golok. This is the Challenge of 'kripalu'.
.......Jagadguru Shree Kripalu ji Maharaj.
राधा–तत्त्व का वर्णन सर्वथा अनिर्वचनीय है।
शुक, सनकादिक जीवन्मुक्त अमलात्मा परमहंस निर्विकल्प समाधि में ध्यान - द्वारा जिस ज्योतिर्मय ब्रह्म की आराधना करते हैं, वह ब्रह्म श्री किशोरी जी के चरण–कमलों की नखमणि–चंद्रिका ही है अर्थात् किशोरी जी के चरणों की नख–मणि चंद्रिका को ही रसिक लोग निराकार ब्रह्म मानते हैं। उस निराकार ब्रह्म के बारे में ही वेदों का कथन है कि वह ब्रह्म अदृष्ट, अव्यवहार्य, अग्राह्य, अलक्षण एवं अचिन्त्य आदि हैं। फिर वह ब्रह्म भी गीता के अनुसार जिसमें प्रतिष्ठित है, वे ब्रजेन्द्रनन्दन श्रीकृष्ण हैं । ‘श्री कृपालु जी’ कहते हैं कि वेदों के अनुसार वे श्रीकृष्ण भी राधिका की उपासना करते हैं । अतएव राधा–तत्त्व को जानने के चक्कर में न पड़कर तुम भी उनकी उपासना करो। वस्तुत: श्री राधा, श्रीकृष्ण की ही आत्मा हैं । अतएव जीवात्माओं की भाँति परमात्मा भी अपनी आत्म–स्वरूपा श्री राधा की आराधना करता है।

( प्रेम रस मदिरा ,श्रीराधा–माधुरी )
जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज।
सर्वाधिकार सुरक्षित - राधा गोविन्द समिति।
यदहरेव विरजेत् तदहरेव प्रव्रजेत्।
( याज्ञवलक्योपनिषद-१ )
वेद कहता है तुम्हारे मन का लगाव भगवान् में हो गया तो फिर तुम्हारी कोई ड्यूटी नहीं है संसार के रिश्तेदारों के प्रति। जाओ,भगवान् की भक्ति करो,तुम्हारे संसार को उसका संस्कार संभालेगा। सब जीव अपने-अपने संस्कार लेकर आते हैं। ये अहंकार व्यर्थ का है कि हम न हों तो हमारे बेटे को कौन सँभालेगा ? ये सब बकवास है। कितने बाप मर गये,बेटे बड़े-बड़े आदमी हो गये,प्राइम मिनिस्टर तक हो गये। किसी के मरने-जीने,होने न होने से फरक नहीं पड़ता।
तो इसलिये हमें ये फिकर नहीं करना है कि हम नहीं होंगे तो उसका क्या होगा ? उसका क्या होगा ? सबके भीतर भगवान् बैठे हैं,उसके संस्कार हैं। दो चीजें हैं। संस्कार के अनुसार वो अपना संसारी सामान पायेगा,भगवान् की ओर चलेगा,सब संस्कार के अनुसार होगा। प्रवृत्ति हमारी जो होती है वो पूर्व जन्म के संस्कार के अनुसार होती है।फिर उसको हम बढ़ावें या घटावें,ये हमारे ऊपर है,क्रियमाण कर्म पर निर्भर है।
----- जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज।


सतयुग वगैरह में हजारों योगी हुए और जब माया को नहीं पार कर सके, तो श्रीकृष्ण की भक्ति करने आये,तो उनके शरणागत होकर,उनसे माया की निवृत्ति की भिक्षा माँगे, क्योंकि—
तपस्विनो दानपरा यशस्विनो मनस्विनो मंत्रविदः सुमङ्गलाः।
क्षेमं न विन्दन्ति विना यदर्पणं तस्मै सुभद्रश्रवसे नमो नमः॥
(२-४-१७, भागवत)
कितना ही बड़ा तपस्वी हो,योगी हो, ज्ञानी हो, कर्मी हो,अगर श्रीकृष्ण की भक्ति नहीं करता,तो पतन अवश्य होगा,माया धर दबोचेगी उसको, बच नहीं सकता कोई।
----- जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज।
स्वर्गलोक और ब्रह्मलोक मे भी आनन्द नही है। फ़िर हम मृत्युलोक के आंशिक ऐश्वर्य से आनन्द प्राप्ति की कामना करें ,यह महान पागलपन है। हमे गम्भीरतापूर्वक सोचना चाहिए की ईश्वर को छोड़ कर जीव का वास्तविक आनन्द अन्यत्र कहीं भी नही हो सकता क्योंकि शेष सब प्रकृति के आधीन हैं एवं प्रकृति के राज्य मे आत्मा का सुख सर्वथा असम्भव है।
------ जगद्गुरु श्री कृपालु जी महराज।

भगवान् की भक्ति ‘ही’ करना है,‘भी’ नहीं करना है,‘भी’ तो हम बहुत कर चुके।
हम वहाँ भी और वहाँ भी,सब जगह सिर झुका रहे हैं और तर्क क्या देते हैं—

यानि कानि च मित्राणि कर्तव्यानि शतानि च।
तमाम दोस्त बनाये रखना चाहिये,मुसीबत में पता नहीं कौन काम आवे,कौन न आवे।दो-चार वकील भी रहें हमारे परिचित,दो-चार डॉक्टर, दो-चार...।
सब इसी प्रकार से।ऐसे ही भगवान् के बारे में विश्वास नहीं है,तो इसलिये उन देवता के पास भी जाते हैं,वहाँ भी जाते हैं, वहाँ भी जाते हैं और क्या माँगते हो?
हमारे देश में जितनी ये भजन और आस्तिकता दिख रही है, सब धोखा है।
संसार माँगने जाते हैं लोग।ओऽ तिरुपति के मन्दिर में लाइन लगी है, हर महीने कई करोड़ की भेंट चढ़ती है।
क्यों? किसलिये?हमको कलेक्टर, कमिश्नर बना दिया जाये,हमारे बेटा हो जाये, ये संसारी कामनाओं को लेकरभगवान् के यहाँ भीड़ हो रही है।
वैष्णो देवी जा रहे हैं। हमारी सुन लिया।अच्छा, सुन लिया तुम्हारी? हाँ-हाँ। अच्छा। फिर हमारा लड़का सीरियस बीमार हुआ।
अरे! फिर चलो, सुन लेंगे वो।फिर गये।रास्ते में थे, तभी वो मर गया।
अरे! ये क्या हुआ? ये सब धोखा है जी, कहीं कुछ नहीं है,
उसके चार लड़के थे, पाँचवा हो गया,हमारे एक था, वो मर गया,ये क्या है देवी-देवता, भगवान्, सब बेकार! नास्तिक हो जायेगा वो।

---- जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज।

कामनाओं को छोड़ना का मतलब यही है कि अभी तक जहाँ अटैचमेंट था,
ये सत्त्वगुण, रजोगुण, तमोगुण के व्यक्तियों या वस्तुओं में,उससे अलग हो जाओ।
दुश्मनी नहीं करो, अलग हो जाओ।
बाजार जाते हैं आप लोग? हाँ।गये, कपड़े की दुकान देखा।हाँ। आगे गये, मिठाई की दुकान है।आप चले ही जा रहे हैं, रुकते नहीं कहीं?अरे, हमको जूता लेना है जी! उसके आगे गये, जूते की दुकान आ गई, रुक गये।
हमको अपने अंतःकरण को शुद्ध करना है,अच्छी-अच्छी चीज हम लेंगे।
ये मायिक वस्तु नहीं लेंगे, बस,सीधी-सीधी बात है,हम तो स्वार्थी हैं जी!
हम चावल खा रहे हैं, दाल खा रहे हैं, कंकड़ आ गया।
ये (निकाल फेंका) हम कंकड़ नहीं खाते जी!हम संसार में सब जगह होशियार रहते हैं,बुद्धिमान रहते हैं।
दिन भर टाई ठीक करते रहते हैं हम।स्त्रियाँ अपना आँचल दिनभर ठीक करती रहती हैं। ऐसे ही हमको हमेशा सावधान रहना है,ये साधना का मतलब है।

----- जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज।

मन का अटैचमेंट किसमें करें?

एक तमोगुणी, एक रजोगुणी, एक सत्त्वगुणी, एक गुणातीत । ये चार पर्सनैलिटी, चार कक्षाएँ हैं। अगर हमने अपने मन का अटैचमेन्ट तामसी व्यक्ति या तामसी...