Tuesday, September 5, 2017

उद्धव ने भगवान् से प्रश्न किया कि संसार में मूर्ख कौन है?उन्होंने कहा कि जो अपने को देह मान ले। बस इससे बड़ा कोई मूर्ख नहीं। इस परिभाषा के अनुसार हम लोग क्या हैं ? अकेले में सोचना..!!!
----जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज।
हम लोग छोटी सी चीज को पाने के लिये पहले सोचा,फिर प्लानिंग किया,फिर प्रैक्टिस किया,फिर भी वो काम पूरा हो न हो,डाउट है।अरे देखो चित्रकेतु के एक करोड़ स्त्रियाँ और बच्चा नहीं हुआ। तो एक स्त्री से कोई चैलेन्ज करे कि बच्चा होगा। अरे एक स्त्री से क्या चैलेन्ज कर रहे हो ? सतयुग के हैं चित्रकेतु। लेकिन भगवान् के एरिया में ये बात नहीं। भगवान् ने सोचा कि ये संसार बन गया और उन्होंने ऐसी शक्ति हमको दी है अपने आपसे मिलने के लिये कि बच्चों ! तुम भी सोचो, हम मिल जायेंगे। ऐं सोचने से मिल जाओगे ? हाँ।
मामनुस्मरतश्र्चित्तं मय्येव प्रविलीयते।
( भाग.११-१४-२७ )
केवल सोचो मन से कि वो मेरे हैं,वो मेरे हैं,वो मेरे हैं,वो मेरे अन्दर में हैं,सर्वव्यापक भी हैं,वे गोलोक में भी हैं। ये फेथ(Faith),विश्वास,इसका रिवीजन(Revision)।इसी का नाम साधना। बस सोचो।
----- जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज।

Saturday, August 19, 2017

मन, भगवान् में लगाना है । मन गन्दा है और इसके विचार अनन्त जन्म में बिगडते-बिगडते स्वाभाविक गन्दे हो गये हैं, अतः मन को शुद्ध करना है । मन से ही अच्छे-बुरे विचार उत्पन्न होते हैं, यदि मन ने अपनी स्थिति ठीक कर ली, तो सब ठीक हो जायेगा॥
------सुश्री श्रीधरी दीदी (प्रचारिका), जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाप्रभु।



Crying out For God, with the innocence of new born child, will unite with him.
------ SHRI MAHARAJJI.

"My Radha Rani abundantly bestows causeless grace upon the souls. My Radha Rani is the divine mother of the whole universe. "
---- Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj.
DON'T MISS FACEBOOK LIVE BROADCAST:
Divine Sankirtan by Sushri Shreedhari Didi (Preacher of Jagadguruttam Shri Kripalu Ji Maharaj) on Sunday, 20th August, 2017.TIME: 10 A.M.To 12 P.M.
This Satsang Program will be Broadcast 'FaceBook Live' for all Devotees around the Globe on my Timeline ( https://www.facebook.com/sharadgupta1008 ) and in your favourite Group ( https://www.facebook.com/groups/361497357281832/ ) .Video will be shared to other Groups and Pages managed by us.SO DON'T MISS THIS GOLDEN OPPURTUNITY.

Jai Shri Radhey.
जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज की प्रचारिका सुश्री श्रीधरी दीदी द्वारा दिव्य रसमय संकीर्तन का FaceBook पर सीधा प्रसारण दिनाँक 20अगस्त, 2017 (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जायेगा। इस सत्संग कार्यक्रम का आनंद आप घर बैठे ही मेरी Timeline पर ( https://www.facebook.com/sharadgupta1008 ) एवं श्री महाराजजी के दिव्य ज्ञान के प्रचार के लिये बनाये गए आपके अपने सबसे बड़े एवं प्रिय ग्रुप ( https://www.facebook.com/groups/361497357281832/ ) में 'FaceBook Live'(सीधे प्रसारण) के माध्यम से ले सकते हैं। हमारे द्वारा संचालित अन्य Groups/Pages में भी Video शेयर किया जायेगा। अतः स्वर्णिम अवसर का लाभ अवश्य उठायें,चूक न जायें।
जय श्री राधे।

साधनावस्था में कामना करने वाला घोर पतन को प्राप्त हो सकता है यानी उसका जितने पर्सेन्ट(Percent) प्रेम हुआ है श्यामसुन्दर से वह सब ज़ीरो पर आ सकता है और नास्तिक भी हो सकता है।
इसलिए कम से कम 'कृपालु' तो डंके की चोट पर कहता है:- नास्तिक बन जाओ, बने रहो ठीक है,मत जाओ श्यामसुन्दर के पास। अौर अगर जाओ तो खबरदार मोक्ष तक की कामना ले के मत जाना। कामना डेन्जरस(Dangerous) है।

----- जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज।

मन का अटैचमेंट किसमें करें?

एक तमोगुणी, एक रजोगुणी, एक सत्त्वगुणी, एक गुणातीत । ये चार पर्सनैलिटी, चार कक्षाएँ हैं। अगर हमने अपने मन का अटैचमेन्ट तामसी व्यक्ति या तामसी...