Monday, November 13, 2017

वास्तविक गुरु कभी संसारी वस्तु नहीं दिया करता....!!!

 आजकल बहुधा दम्भियों ने यही मार्ग अपना लिया है कि गृहस्थियों को संसार चाहिये ओर वो संस्कारवश मिलता ही रहता है, इसी में हम भी सम्मिलित हो जाये ओर अपनी स्वार्थ सिद्धि एवं ख्याति प्राप्त कर ले। सोचिये तो कि वह महापुरुष किसलिये है, इसलिये कि उसने संसार को नश्वर समझ कर भगवान को प्राप्त कर लिया है, दिव्यानंद प्राप्त कर चूका है।यदि वह हमे संसार देता है तो वह महापुरुष है या राक्षस है ? उसने तो अभी तक यही नहीं समझा है कि आनंद संसार में है या भगवान में। फिर वो महापुरुष कैसे ? और महापुरुष क्या भगवान भी कर्मविधान के विपरीत किसी को संसार नहीं देते। ऐसे ही हम बेहोश हैं, उस इश्वर को भूले हुये है जिसमें परमानन्द है, फिर महापुरुष वेशधारी ने संसार देने का नाटक करके हमें और गुमराह कर दिया।
जरा सोचिये, जिस अभिमन्यु के मामा परात्पर पूर्णतम पुरुषोत्तम श्रीकृष्ण एवं जिनके पिता अर्जुन महापुरुष थे एवं जिसकी शादी कराने वाले वेदव्यास स्वयं भगवान के अवतार थे, जब तीन-तीन महाशक्तियाँ मिलकर भी उस अभिमन्यु को नहीं बचा सकी तब हम दिन रात अपराध करते हुये, इश्वर से विमुख रहते हुये, स्त्री, पुत्रादि में आसक्त रहते हुये कैसे आशा रखते हैं कि कोई बाबा हमारे प्रारब्ध को काट देगा ? हमारा यह दुर्भाग्य है कि हम लोग भारतीय शास्त्रों को नहीं पढ़ते अतएव इस प्रकार की महान त्रुटियाँ करते रहते हैं। प्रति वर्ष हमारे देश में ऐसा नाटक कहीं न कहीं विराट रूप में होता है और लाखों की भीड़ जमा हो जाति है, केवल इसलिये कि यह बाबा असंभव को संभव कर देता है। अगर ऐसा सामर्थ्य या अधिकार भगवान या किसी महापुरुष को होता तो अनादिकाल से अब तक अनंतानन्त बार भगवान एवं संतो के अवतीर्ण होने पर यह विश्व न बना रहता। जब वे संत लोग गाली एवं डंडा खाने को तैयार रहते हैं तब उन्हें यह कहने में क्या लगता है कि हे!समस्त विश्व के जीवों, तुम्हारा अभी ही तुरंत उद्धार हो जाये. बस, इतना कहने मात्र से काम बन जाये। भोले भाले लोगों को ठगने वाले ये दम्भी हमारे देश में निर्भयतापूर्वक विचरते हैं और आप लोग भी उनकी खोज में रहते हैं।
---- जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज।
The Rig Ved says this. "O! Human beings, Learn to cry! Shed tears and call out to Him - That's it! He will be Standing Before you."
..........Jagadguru Shree Kripaluji Maharaj.

एक बार बरसाने में महाराजजी के शरीर में खासतौर से उनके दाहिने पैर में असह्य पीड़ा बनी रही। एक साधक ने निवेदन किया कि महाराजजी यदि अनुमति हो तो आपके अनगिनत चाहने वाले आपके सत्संगी अनुयायी भक्तगण आपका कष्ट थोड़ा थोड़ा करके बाँट ले तो आपके शरीर का कष्ट कुछ कम हो जायगा?
श्री महाराजजी बोले: ना समझ! तुम्हारे सबके अनंत जन्मों के प्रारब्ध का कष्ट मैं स्वयं लेकर काटता रहता हूँ। तुम लोग मेरा कष्ट क्या काटोगे।

भगवान अथवा संत से कोइ भी संबंध मानने वाला भी तर जाता है, लेकिन इस संबंध का निरन्तर और अनन्य होना आवश्यक है, उन दो के अतिरिक्त और किसी में उसकी आसक्ति होना अथवा और किसी का सहारा होना यह संबंध की अनन्यता नहीं है । जब तक अनन्य संबंध नहीं होगा तब तक उसकी गति नहीं है।
......श्री महाराजजी।

मेरे प्रिय साधक ,
तत्वज्ञान तो इतना ही है कि सेवक धर्म में केवल सेव्य की इच्छानुसार सेवा करना है। किन्तु अभ्यास एवं वैराग्य से ही सेवा का सही रूप बनेगा। अभ्यास यह है कि क्षण - क्षण सावधान रहो। वैराग्य यह कि शरीर के सुखों की इच्छा न हो। स्टेशन मास्टर या कारखाने का कर्मचारी रात भर नहीं सोता। बीमार शिशु की माँ रात भर नहीं सोती। यह महत्व मानने पर निर्भर करता है। लापरवाही ही अनन्त जन्म नष्ट कर चुकी है। अतः तत्वज्ञानी को परवाह करनी चाहिए। यह सौभाग्य सदा न मिलेगा। जब तक मिला है परवाह करके ले लें।

---तुम्हारा जगद्गुरु कृपालु।

दीनानाथ मोहिं काहे बिसारे । हमरिहिं बार मौन कस धारे।
नाथ ! अगति के गति अनाथ हम, कहहु कौन गति मोरि विचारे।
गणिका गीध अजामिल आदिक, सुनत अमित पतितन तुम प्यारे।
इन सम अगनित पतित रोम प्रति, वारत पतित विरद रखवारे ।
दंभ कोटि शत कालनेमि सम, कोटिन रावन सम मद धारे ।
लाजहुँ जासु लजाति अधम अस, हैं न हुये न तु ह्वैहैं भारे ।
कौने मुख ‘कृपालु’ प्रभु सन कछु, कहिय नाथ अब हाथ तिहारे ।।

भावार्थ:– हे श्यामसुन्दर ! तुमने मुझे क्यों भुला दिया ? हमारी ही बार कैसे मौन धारण कर लिया ? हे नाथ ! हम अनाथ हैं और तुम अगति–के गति हो । बताओ तो सही, तुमने हमारे लिए क्या सोचा है ? गणिका ( वेश्या ), गीध, अजामिल इत्यादि अनन्त पापियों से तुमने प्यार किया है, ऐसा सुनता हूँ । किन्तु हे पतितों की रक्षा का भार लेने वाले ! पतित – पावन विरद को धारण करने वाले ! इन सरीखे तो अनन्त पापी मेरे प्रत्येक रोम पर न्यौछावर किये जा सकते हैं । फिर मेरा क्या होगा ? सैकड़ों करोड़ कालनेमि के समान मेरे अन्दर पाखण्ड भरा हुआ है, एवं करोड़ों रावण के समान अभिमानी भी हूँ । कहाँ तक कहूँ, जिसके पापों को देखकर लज्जा भी लज्जित है । मुझ सरीखा पापी न तो इस समय है, न पहले हुआ था, न तो आगे ही हो सकता है । ‘श्री कृपालु जी’ कहते हैं कि मैं इतना बड़ा अपराधी हूँ कि कौन सा मुँह लेकर आपके आमने कुछ कहने का अधिकार रखूँ। हे नाथ ! अब आप ही के हाथ में सब कुछ है, चाहे अपनाइए, चाहे ठुकराइए।
( प्रेम रस मदिरा: दैन्य–माधुरी )
--- जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज।
सर्वाधिकार सुरक्षित - राधा गोविन्द समिति।

सहनशीलता बढ़ानी है। किसी के भी निंदनीय शब्द से अथवा व्यवहार से मन में अशांति न हो । बस यही साधना एवं दीनता है। किसी की निरर्थक बात को न सुनना है, न सोचना है। यदि कोई दुराग्रह करके या अन्य कुसंग द्वारा अपना पतन करना ही चाहता है तो भगवान और महापुरुष क्या कर सकते हैं।
------जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज।

मन का अटैचमेंट किसमें करें?

एक तमोगुणी, एक रजोगुणी, एक सत्त्वगुणी, एक गुणातीत । ये चार पर्सनैलिटी, चार कक्षाएँ हैं। अगर हमने अपने मन का अटैचमेन्ट तामसी व्यक्ति या तामसी...