Monday, July 29, 2019

मेरी #राधारमण सों यारी, तन मन -धन उन पर #वारी
#बनवारी सों ह्वै गइ यारी, #तन #मन #धन उन पर वारी।
मेरी राधारमण सों यारी,यह #जीवन उन पर वारी।
मेरी राधारमण सों यारी,क्या समझेगा कोउ #संसारी
मेरी राधारमण सों यारी,#अगनित #प्रानन दउँ वारी।।
त्रिभुवन में सत(सत्य) केवल हरि व हरिभक्त ही हैं, शेष सब असत(असत्य) हैं।
------श्री महाराजजी।
भगवान की सेवा से भगवान की कृपा मिलेगी, उनका प्यार मिलेगा, अंत:करण शुद्ध होगा और वो तुम्हारा योगक्षेम वहन करेंगे।
------श्री महाराजजी।
Remembrance of God is your real property, and forgetfulness of God is the real sorrow.
Grace of Guru is “सदा के लिए” (for FOREVER)...!!!
Once, Shri Maharaji was describing the meaning of the word 'Guru'. He explained ‘Gu’ means Maya (ignorance) and ‘Ru’ means one who destroys it . He then stressed that Guru releases a Soul from Maya 'FOREVER' by using the phrase ‘सदा के लिए’ (meaning FOREVER) 3 or 4 times.
Imagine, Maya has tormented us so much since time immemorial because of our misdeeds. And Guru show souls the right path and on complete surrender releases a Soul from Maya and bestow Divine Love. And These Gifts of His are FOREVER, No more Maya FOREVER, a Soul is blissful FOREVER, is with God FOREVER…Imagine the Grace….!!!
RADHEY-RADHEY.
हाय! सखि, कैसे ह्वै गये श्याम।
जो आधे–पलहूँ नहिं रहि सक, बिनु राधे इक ठाम।
सो ऐसे बेपीर भये कस, वीर! तज्यो ब्रजबाम।
तजि देइहैं पिय प्रीति–रीति अस, होति प्रतीति न नाम।
हौं भल जान न मान सखी यह, चैन कान्ह उर धाम।
होत ‘कृपालु’ कबहुँ उर संशय, हरि हैं आत्माराम।।
भावार्थ:–(श्यामसुन्दर के वियोग में गोपियों का विलाप-)
“हाय सखी! श्यामसुन्दर अब कैसे हो गये हैं? जो किशोरी जी के बिना आधे क्षण में ही बेचैन हो गये थे, वे ऐसे निष्ठुर कैसे हो गये जो किशोरी जी सहित समस्त ब्रजांगनाओं का परित्याग कर दिया? प्रियतम प्रीति की रीति को इस प्रकार त्याग देंगे, यह विश्वास नाम–मात्र को भी नहीं होता। अरी सखी! मैं भली-भाँति जानती हूँ, अतएव यह मानने को तैयार नहीं हूँ कि श्यामसुन्दर चैन से होंगे”। ‘श्री कृपालु जी’ कहते हैं कि फिर भी कभी–कभी हृदय में यह शंका हो जाती है कि श्यामसुन्दर तो आत्माराम हैं।
(प्रेम रस मदिरा:-विरह-माधुरी)
#जगद्गुरु_श्री_कृपालु_जी_महाराज
सर्वाधिकार सुरक्षित:-राधा गोविन्द समिति।

मन का अटैचमेंट किसमें करें?

एक तमोगुणी, एक रजोगुणी, एक सत्त्वगुणी, एक गुणातीत । ये चार पर्सनैलिटी, चार कक्षाएँ हैं। अगर हमने अपने मन का अटैचमेन्ट तामसी व्यक्ति या तामसी...