Thursday, November 24, 2011

कहीं भी गलत जगह एटेचमेंट(attachment) हुआ कि शरणागति समाप्त हुई अत: गुरु रूपी भगवान को ही सब कुछ मानो।
------श्री महाराजजी।


श्री कृपालु जी महाराज के मुखारविंद से:-

जो आदेश मैंने तुमको दिया है: दीनता, मधुरभाषण, नम्रता , उनका पालन तुम लोग अभी नहीं कर रहे हो। एक भिक्षा माँग रहा हूँ, तुम लोग लापरवाही कर रहे हो, यह बुरी बात है।



इष्टदेव और गुरु में अभेद मानो। उनकी सेवा ही को अपना सर्वस्व मानो, उनकी इच्छा में ही इच्छा रखो।
-------श्री महाराजजी।


भगवदप्राप्ति महापुरुष के बताये मार्ग पर चलने से होगी, न की उनकी नकल करने से।
-----श्री महाराजजी।






कुसंग से बचने का एक ही रास्ता है, सदा हरि-गुरु को अपने हृदय में, अपने साथ ही महसूस करो।
--------श्री महाराजजी।
मन को भरोसा दिलाओ आठु यामा। तेरे तो हैं परम हितेषी श्याम श्यामा।।

और द्वार जाओ न,अनन्य बनो बामा।त्रिगुण ,त्रिताप,त्रिकर्म,काटें श्यामा।।

भोरे बनि जाओ क्योंकि भोरी भारी श्यामा। भोरी भारी को प्रिय भोरा उरधामा।।
...
हरि-गुरु ते न कछु माँगो ब्रजबामा। दोनों ते सदा करो प्रेम निष्कामा।।

माँगना हो तो माँगो सेवा श्याम श्यामा। सेवा हित पुनि माँगो प्रेम निष्कामा।।

जल बिनु मीन ज्यों विकल कह बामा। वैसे मन व्याकुल हो जाये बिनु श्यामा।।

रहा नहीं जाये जब मिले बिनु श्यामा। तब जानो प्रेमबीज़,जामा उरधामा।।

--------जगद्गुरुत्तम श्री कृपालुजी महाराज द्वारा रचित।
खाली हाथ आये थे, गुरु-भक्ति साथ ले जायेंगे।
------श्री महाराजजी।


अश्रद्धालु एवं अनाधिकारी से भगवतचर्चा करना कुसंग है।
------श्री महाराजजी.


जिन्दगी उसी की महान है, जो गुरु के सुख में बीतती रहे।
------श्री महाराजजी।


जीवन वही है जो गुरु सेवा में ही लगा रहे।
-----श्री महाराजजी।


वे हमारी रक्षा करते हैं, वे हमारी रक्षा कर रहे हैं, वे आगे भी हमारी रक्षा करेंगे, इस पर विश्वास कर लो।
------श्री कृपालु भगवान।
परम प्रेमास्पद श्री कृष्ण तुम्हारे ही हैं. उन्हें थोडा भी दूर मत मानो. वे अपनी भुजाओ को पसारे तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहे है. वे तुम्हारे आंसुओ को देख कर बड़े प्रसन्न होते है. यह भावना नहीं सत्य बता रहा हूँ. वैसे तो वे प्रतिक्षण प्रत्येक संकल्प को नोट करते है किन्तु आंसू उन्हें अधिकाधिक प्रिय है.

The ultimate loving Shree Krishna is yours only. Do not feel them a little far from you. They are waiting for you with their open arms to embrace you. When they are seeing at your tears they become extremely happy. This is not the feeling but telling truth. They make note of each and every idea of your mind but tears are most dear to them.

- JAGADGURU SHREE KRIPALUJI MAHARAJ.

Saturday, November 19, 2011




सोच मन ! श्याम मिलन की बात |
यह जग है इक गोरखधंधा, कहा याय पतियात |
जेहि यम किंकर अस दसकंठहुँ, माटी महँ मिलि जात |
परम स्वारथिन सों नित जोरत, तिय सुत पति पितु नात |
जो बिनु स्वारथ पर-उपकारी, लोक वेद विख्यात |
... भजत न तेहि ‘कृपालु’ मन मूरख, सुंदर श्यामल गात ||

भावार्थ- अरे मन ! अब तो श्यामसुन्दर के मिलन की बात सोच | यह संसार तो गोरखधंधे के समान परिणाम में परिश्रम ही देगा | इसका क्या विश्वास करता है | जिसका यमराज भी नौकर था ऐसा रावण भी मिट्टी में मिल गया | महान् स्वार्थी स्त्री, पुत्र, पति, पितादि से तू प्रेम करता है | किन्तु जो बिना स्वार्थ के ही दूसरों का उपकार करने वाले हैं, ऐसा जिन्हें लोक, वेद सब जानते हैं ‘श्री कृपालु जी’ कहते हैं अरे मन ! उन श्यामसुन्दर से प्रेम क्यों नहीं करता | यह तेरी कितनी बड़ी भूल है |


(प्रेम रस मदिरा सिद्धान्त-माधुरी)
जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज
सर्वाधिकार सुरक्षित- राधा गोविन्द समिति.


अरे मन ! इहै सार संसार |
सुर दुर्लभ तनु पाय भजन करु, निशि दिन नंदकुमार |
लगत न दाम छ्दाम याम वसु, सुमिरु श्याम सरकार |
हरि व्यापक संसार एकरस, प्रति परमाणु मझार |
तिनके नाम-रूप-गुण गावत, का घटि जात तिहार |
...
झूठो जप, तप, जोग, याग, व्रत, नेम, धर्म, आचार |
हरि बिनु सुख ‘कृपालु’ नहिं सपनेहुँ, पचि पचि मरिय हजार ||

भावार्थ- अरे मन ! इस असार संसार में यही सार है कि देव दुर्लभ मानव-देह पाकर, निरन्तर श्यामसुन्दर का भजन कर | तू ही सोच ! इसमें तेरी कौड़ी भी तो नहीं खर्च होनी है | एकमात्र उन्हीं का स्मरण कर | श्यामसुन्दर संसार के परमाणु , परमाणु में व्याप्त हैं | उन्हीं के नाम, रूप एवं गुणों का गान कर | तेरा कुछ घट नहीं जायगा | जप, तप, योग, यज्ञ, व्रत, नेम, धर्म, आचार इनसे माया निवृति नहीं हो सकती | ‘श्री कृपालु जी’ कहते हैं कि बिना श्यामसुन्दर की शरण गये स्वप्न में भी सुख नहीं मिल सकता, चाहे करोड़ों साधन करके मर जाओ |

(प्रेम रस मदिरा सिद्धान्त-माधुरी)
जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज
सर्वाधिकार सुरक्षित- राधा गोविन्द समिति.
श्री महाराजजी के मुखारविंद से:
टाइम बरबाद न करो। जितना समय पेट भरने के लिए जरूरी है उतना समय संसार को दो,बाकी टाइम का उपयोग करो। भगवदविषय में लगाओगे तो बहुत जल्दी आगे बढ़ जाओगे अंत:करण की शुद्धि की और। और अगर मर गए बीच में तो जो साधना की है हमारी है वो तुमको फिर मनुष्य बना देगी और फिर कोई गुरु मिल जायेगा या तुम्हारा वही पुराना गुरु दूसरा रूप धारण करके आ जायेगा और तुमको फिर आगे बढ़ाएगा। अँधेर नहीं है भगवान के यहाँ कि बीच में छोड़ दिया गुरुजी ने। ऐसा नहीं होता। वो सदा के लिए हमारा साथ देता है भगवद प्राप्ति तक। इसलिए टाइम का उपयोग करो,समय नष्ट न करो, साधना करते रहो।

मन का अटैचमेंट किसमें करें?

एक तमोगुणी, एक रजोगुणी, एक सत्त्वगुणी, एक गुणातीत । ये चार पर्सनैलिटी, चार कक्षाएँ हैं। अगर हमने अपने मन का अटैचमेन्ट तामसी व्यक्ति या तामसी...