Tuesday, June 7, 2016

ये मन दुश्मन है, इससे सदा सावधान रहो। मन को सदा हरि-गुरु के चिंतन में लगाये रहो तो मन शुद्ध होगा। भगवान कहते हैं सदा सर्वत्र मेरा स्मरण करते रहो ताकि मरते समय मेरा स्मरण हो और तुम्हें मेरा लोक मिले,मेरी सेवा मिले।

------ जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज।

मन एवं सांसारिक पदार्थ सजातीय होने के कारण एक दूसरे के सहयोगी हैं।

----श्री महाराजजी।
कुसंग से बचो ......!!!

भक्ति विरोधी हर ज्ञान , वस्तु , व्यक्ति कुसंग है। अपने गुरु , मार्ग , इष्ट को छोड़कर अन्य का संग कुसंग है।
......श्री महाराजजी।
तृष्णा की नदी गहरी है, शरीर रूपी नाव जीर्ण है, अतएव बिना कुशल नाविक सद्गुरु के तुम भवसागर से कैसे पार उतरोगे। सद्गुरु की शरण ही संसार -सागर से बचाने वाली है।

जय श्री राधे।
जितनी देर जिस गहराई से मन भगवदीय उपासना में तल्लीन रहेगा , वही भगवदीय उपासना नोट होगी। बाकि सब की सब माया की उपासना में नोट की जायेगी।
.......श्री महाराजजी।

"छोटी काशी, जयपुर (गुलाबी नगरी) ,राजस्थान" में त्रि-दिवसीय भक्तियोग साधना शिविर का आयोजन।
इस युग के परमाचार्य पंचम मूल जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज की असीम अनुकम्पा से उनकी प्रचारिका सुश्री श्रीधरी जी द्वारा 'जगद्गुरु कृपालु परिषत' की तीनों अध्यक्षाओं परमपूज्या सुश्री डॉ.विशाखा त्रिपाठी(बड़ी दीदी),सुश्री डॉ.श्यामा त्रिपाठी(मझली दीदी),सुश्री डॉ.कृष्णा त्रिपाठी(छोटी दीदी) के पावन सानिध्य में गुलाबी नगरी ,जयपुर में तीन दिवसीय भक्तियोग साधना शिविर का आयोजन।
दिनाँक: 1जुलाई से 3 जुलाई,2016.
नोट: इस साधना शिविर में रजिस्ट्रेशन हेतु कृपया 'sharadgupta40@yahoo.com' पर ई-मेल करें या अन्य जानकारी हेतु मेरे inbox में भी सम्पर्क कर सकते हैं। शिविर में भाग लेने हेतु रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जून 2016 है।

मन का अटैचमेंट किसमें करें?

एक तमोगुणी, एक रजोगुणी, एक सत्त्वगुणी, एक गुणातीत । ये चार पर्सनैलिटी, चार कक्षाएँ हैं। अगर हमने अपने मन का अटैचमेन्ट तामसी व्यक्ति या तामसी...