Saturday, November 19, 2016

मेरे प्रिय साधक!
भगवान एवं गुरु सदा सर्वदा हैं ऐसा ही मानो। लीला संवरण की बात कभी न सोचो।
मैं सदा शरणागत के पास रहूँगा।

'कृपालु'

गुरु हमारे अत्यन्त निकट हैं, दिन - रात हमारे साथ रहते हैं। उनका विछोह अथवा वियोग कभी होता ही नहीं।
----श्री महाराज जी।
प्रिय साधक मित्रों...!!!
श्री महाराजजी के समस्त सत्संगी जनवरी में वृन्दावन पहुँचिये।और प्रेम मंदिर प्रांगण में इस दिव्य 'जगद्गुरुत्तम दिवस महोत्सव' का आनंद लीजिये। volunteers की भी बहुत अधिक संख्या में सेवा कार्यों में आवश्यकता होगी, इसलिए सभी से विनती है की अवश्य वृन्दावन आइये।
जय श्री राधे।
Philosophy of Divine Love by Shri Maharaj Ji has been presented by Badi Didi in The Speaking Tree part of Times of India (TOI) - 13 November 2016.
बहुतों को शंका है की भगवान और गुरु हमसे कितना प्यार करते हैं या कितना कृपा करते हैं ? तो इसका सीधा और सरल उतर है कि जो जीव जितनी मात्रा में जितना प्यार (भक्ति) करेगा, उससे भगवान और गुरु उतना ही प्यार करेंगे उससे अधिक भी नहीं या उससे कम भी नहीं । अब आप लोग सोचो आपको कितना चाहिए । आपको यदि १०% चाहिये तो १०% कर लो यदि ५०% चाहिये तो ५०% कर लो यदि हाँ १००% चाहिये पूरा कर लो । इसलिये प्यार करोगे तो प्यार मिलेगा यदि एक्टिंग करोगे तो वो भी महा एक्टिंग करेंगे । इसलिये छल, कपट छोड़ कर निस्वार्थ भाव से तुरंत जन्मे हुये बच्चे की तरह रो कर पुकारो ओर प्यार (भक्ति) करो ।
.......जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज।
कोई मन से 'कृपालु' हो, ये तन से भी 'कृपालु' हैं ।

लुटाओ खुद को लूटो इनको, ये भोले दयालु हैं ।।


वे हमारे हो चुके,अब मैं जैसा भी हूँ उनका हूँ , का प्रश्न ही नहीं है। क्योंकि जब उनका हूँ तो वैसा ही हूँ ,जैसा वे चाहते हैं। अर्थात उन्हें पतित अकिंचन ही प्रिय हैं और मैं वह हूँ ही। फिर अब क्या संशय।
---- जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज।

मन का अटैचमेंट किसमें करें?

एक तमोगुणी, एक रजोगुणी, एक सत्त्वगुणी, एक गुणातीत । ये चार पर्सनैलिटी, चार कक्षाएँ हैं। अगर हमने अपने मन का अटैचमेन्ट तामसी व्यक्ति या तामसी...