Friday, November 24, 2017

एक साधक का प्रश्न - शरणागति का क्या अर्थ है ?
श्री महाराजजी द्वारा उत्तर - हमें भगवान् की शरणागति करनी है शरणागति का मतलब है कुछ न करना लेकिन अनादिकाल से हम सब कुछ करने के अभ्यस्त है ― इसलिये कुछ न करने की अवस्था पर आने के लिये हमे बहुत कुछ करना है इसी का नाम 'साधना' है । जो भगवान् का दर्शन आदि मिलता है वह सब उसी की शक्ति ही से मिलता है ।
एक साधक का श्री महाराजजी से प्रश्न - जगत् की कामनाओं को ईश्वरीय कामनाओं में कैसे बदलें ?
श्री महाराजजी द्वारा उत्तर - कामनायें प्रमुख रूप से पाँच प्रकार की होती हैं । पाँचों ज्ञानेन्द्रियों की कामनायें ― कान का शब्द, आँख का रूप, नासिका की गन्ध ,रसना का रस और त्वचा का स्पर्श ― तो ये पाँचो कामनायें यदि जगत् सम्बन्धी हैं, संसार सम्बन्धी हैं तो संसार से अटैचमेन्ट बढ़ेगा । इससे मन और गन्दा होगा तथा भक्ति में ये बाधक हैं । अगर यही पाँच कामनायें श्री कृष्ण सम्बन्धी हो जायें । उनके देखने की इच्छा, उनके शब्द सुनने की इच्छा, उनके स्पर्श पाने की इच्छा हो तो अन्त:करण शुद्ध होगा क्योंकि भगवान् शुद्ध को भी शुद्ध करने वाला परम शुद्ध है । बार बार भगवान् के नाम, रूप, लीला, गुण, धाम, जन का संकीर्तन करने से जगत् की कामनायें ईश्वरीय कामना में बदल जायेंगी ।
राधे - राधे ।

Monday, November 13, 2017

मन का एक काम है स्मरण , चिन्तन । और ऐसा मन हमको भगवान् ने दिया है कि जो सदा वर्क करता है । एक सैकंड को पैंडिंग में नहीं रह सकता । वह कर्म करेगा । अच्छा करे , बुरा करे या अच्छे बुरे से परे वाला कर्म भगवद् विषयक भक्ति करे । तीन ही कर्म तो होंगें । बुरा कर्म करेगा पाप कर्म करेगा , तो नरक जायेगा । पुण्य कर्म करेगा , अच्छा कर्म करेगा तो स्वर्ग जायगा और अच्छा बुरा दोनों छोड़ कर श्रीकृष्ण की भक्ति करेगा तो भगवान् के लोक को जायेगा । चौथी कोई चीज नहीं है ।

---- जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज।

बलिहार युगल सरकार, हमरिहुँ ओर निहार ।
तुम कर नित पर उपकार, हम मानत नहिँ आभार l
तुम मम 'कृपालु' आधार, हम जानत नाहिँ गमार।।

----- श्री महाराजजी।
'विरह' भक्ति का प्राण है। ताे 'वियाेग' ही जीवन है, यह रहस्य काेई जान ले और इन पाँचाें इन्द्रियाें की कामना श्यामसुन्दर की बना ले। तो बिगड़ी बन जायेगी।

------ जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज।
मानव होकर के हम निराशा का चिन्तन करें , इससे बड़ा कोई अपराध नहीं है , अविवेक नहीं है।

.......श्री महाराज जी।
वेद,कुरान,बाइबिल हर ग्रन्थ में एक ही बात लिखी है,जो संसारी वैभव विशेष पा लेगा,वह ईश्वर की ओर नहीं चल सकता। मेहनत से कमाया हुआ तो फ़िर भी एक बार को ज़मीन पर रहेगा जबकि वैसे उसका भी असंभव ही है पर जिसके पास (चार सौ बीसी) 420 करके मुफ़्तख़ोरी का पैसा है, गरीबों का लूट-लूट के जमा किया है, उसका तो ज़मीन पर टिके रहना सर्वथा असंभव है। वो बिना वज़ह ही उड़ा फिरेगा।
नहिं कोउ अस जनमा जग माहीं। प्रभुता पाइ जाहि मद नाहीं।।
श्रीमद वक्र न कीन्ह केहि प्रभुता बधिर न काहि।
इसलिए कुन्ती वर माँगती है हम को संसार के हर पदार्थ का अभाव दे दो। हमारे सारे जो रिश्तेदार हैं हमें गालियाँ दें,दुतकारें,फटकारें,अपमानित करें,और धन भी मत दो ताकि हमारे पीछे कोई लगे न।आप तो बड़े काबिल हैं सेठजी आप तो बड़े दानी हैं,आप तो दानवीर कर्ण हैं। ये जो चारों ओर से वाक्य सुनने को मिलते हैं सेठजी को,तो सेठजी सचमुच समझ लेते हैं,मैं कर्ण हो गया और जब पैसा खतम हो गया और सेठजी के पास कोई नहीं जाता बुलाने पर भी तब सेठजी की समझ में आता है कि सेठजी में कोई विशेषता नहीं थी। ये रुपये में विशेषता थी। 'पेड़ में फल लगे,चहकते हुए पक्षी आ गये बिना बुलाये।फल गिर गये,बिना कहे पक्षी उड़ गये' ठीक इसी प्रकार ये सारा संसार है।
---- जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज।

मन का अटैचमेंट किसमें करें?

एक तमोगुणी, एक रजोगुणी, एक सत्त्वगुणी, एक गुणातीत । ये चार पर्सनैलिटी, चार कक्षाएँ हैं। अगर हमने अपने मन का अटैचमेन्ट तामसी व्यक्ति या तामसी...