Wednesday, October 3, 2018

बड़ी सीधी सी बात है...भगवान को जानना होगा, पाना होगा... और कोई गति नहीं और कोई दूसरा मार्ग ही नहीं है।
Its very simple...you have know god and attain him...there is no any other way at all.
अलबेली मम सरकार , जो महाभाव साकार।
जेहि सेवत नंदकुमार , जेहि महिमा अपरंपार ।।
तनु दिव्य गौर सरकार , बह रोम रोम रस धार ।
रस पियत सबै ब्रजनार , जेहि छवि लखि छवि बलिहार।।
सब जग भज नंदकुमार , सोइ भज स्वामिनी सुकुमार ।
पग चापत जेहि रिझवार , सोइ मम 'कृपालु' सरकार ।।
आपकी जितनी #आयु #शेष है, यदि उसका एक-एक #श्वास आपने #भगवान् काे साैंप दिया ताे सारे पाप-तापों से #मुक्त हाेकर आप इसी #जन्म में भगवान काे पाकर #अनन्त #जीवनकी #साध पूरी कर सकते हैं। आशा है,आप मेरी #प्रार्थना पर #ध्यान देंगे।

न चक्षुषा गृह्यते नापि वाचा नान्यैर्देवैस्तपसा कर्मणा वा।
(३-१-८, मुण्डकोपनिषत्)
वेद कह रहा है, ये इन्द्रिय-मन-बुद्धि किसी से भी ग्राह्य नहीं है, ‘मैं’ और ‘मेरा’। और, इतना ही नहीं,
बड़ी-बड़ी तपश्चर्याओं से भी नहीं जाना जा सकता। 
बड़े-बड़े तपस्वी हुए हैं हमारे देश में, वायु खाके रहने वाले, ‘मैं’, ‘मेरे’ को नहीं जान सकते।
‘मैं’, ‘मेरे’ को वह जानता है, जिसको दिव्य बुद्धि मिले।
और दिव्य बुद्धि उसको मिलती है, जिसकी माया चली जाये।
और माया उसकी जाती है, जो भगवान् की कृपा पा ले। और भगवान् की कृपा वह प्राप्त करता है,
जो भक्ति के द्वारा अन्तःकरण शुद्ध करके अधिकारी बन जाये। तो, इसलिए इन्द्रिय-मन-बुद्धि से प्रयत्न करना ही नहीं चाहिए।
सुनी इन, कानन जब ते तान।
तब ते बिसरि गई सुधि सिगरी, कान करैं सखि! का न?।
अब सो तान सुरीली मुरलिहिं, छुटत न कैसेहुँ ध्यान।
अब सो ध्यान जरावत हमरो, सिगरो तन, मन, प्रान।
अब सो प्रान पयान करन चह, रह्यो न कछु मोहिं भान।
अब ‘कृपालु’ सोइ भान रहत इक, सुनहुँ तान नहिं आन।।
भावार्थ:– एक विरहिणी कहती है कि अरी सखी! जब से इन कानों ने श्यामसुन्दर की सुरीली तान सुनी है तब से मुझे कोई सुधि नहीं है। ये कान जो न करें वह थोड़ा है। अरी सखी! अब तो उस मुरली की तान का ध्यान एक क्षण के लिए भी नहीं हटता एवं तान का ध्यान रहने के कारण विरह में मेरा तन, मन, प्रान सभी जल रहा है और कहाँ तक कहूँ अब मेरा प्राण निकलना चाहता है। मुझे कुछ भी होश नहीं है। ‘श्री कृपालु जी’ के शब्दों में मुझे एक ही होश है कि वह तान फिर कब सुनूँ।
(प्रेम रस मदिरा:-विरह–माधुरी)
#जगद्गुरु_श्री_कृपालु_जी_महाराज
सर्वाधिकार सुरक्षित:-राधा गोविन्द समिति।
#अनादिकाल से हम #संसार की जेल में दण्ड भोग रहे हैं। इसका एक कारण है कि हमने #भगवान् के साथ ' ही ' नहीं लगाया , केवल ' भी ' लगाया। एक शब्द में इतना बड़ा दण्ड । भगवान् #भागवत में कहते हैं " मैं सब कुछ हूँ तेरा #जीव ! क्यों भूल गया तू मुझे ? '' ये #माया जो तेरे ऊपर अधिकार किये है केवल मुझे भूलने के कारण। लेकिन मैं नहीं भूला तुझे । मैं तेरे #हृदय में बैठ कर तेरे एक एक आइडियाज ( IDEAS ) को नोट करता हूँ , चुपचाप, तुझे डिस्टर्ब ( DISTURB ) नहीं करता। इसलिये जीव ! तू निरंतर मेरा #स्मरण करते हुये मेरे नाम के साथ ' ही ' लगा ' भी ' नहीं। जिस दिन तू ' ही ' लगा देगा उस दिन #भगवतप्राप्तितेरे लिये करतलगत है।'

मन का अटैचमेंट किसमें करें?

एक तमोगुणी, एक रजोगुणी, एक सत्त्वगुणी, एक गुणातीत । ये चार पर्सनैलिटी, चार कक्षाएँ हैं। अगर हमने अपने मन का अटैचमेन्ट तामसी व्यक्ति या तामसी...