Wednesday, October 3, 2018


#भगवत्कृपा का सबसे #पक्का #प्रमाण#भगवज्जन #मिलन है, #कृपा से #लाभ लेना तभी संभव है, जब इस कृपा को बार-बार #चिन्तन में लाया जाय। भगवज्जन का यदि #दर्शनमात्र#प्राप्त हो जाय तो बार-बार #चिन्तन कर #आनन्द #विभोर होना चाहिए । क्योंकि उसके दर्शन को पाने या #दिलाने की #सामर्थ्य किसी भी #साधना में नहीं है । यदि दर्शन के #अतिरिक्त और भी #सामीप्य मिल जाय फिर तो बात ही क्या है । यदि उस #अमूल्य #निधिको पाकर भी #साधारण #भावना या #चिन्तन रहा तो #महान् #कृतघ्नता एवं #महान् #दुर्भाग्यही होगा, क्योंकि इससे #अधिक हमें क्या पाना #शेष है ।
जो व्यक्ति अनावश्यक अधिक बोलता है, उसी की लड़ाई अधिक होती है। वह स्वयं परेशान रहता है और दूसरों को भी परेशान करता है। अपना परमार्थ भी वह इसी दोष के कारण ही खराब कर लेता है। जो चुप रहता है, गड़बड़ी तो उससे भी होती है,लेकिन वह आगे नहीं बढ़ पाती। संसार में भी उसको अधिक परेशानी नहीं होती और परमार्थ भी उसका ठीक रहता है।

#मनुष्य दूसरों को #सुधारने के लिये उनके #दोष देखता है और #आलोचना करता है, #परिणाम यह होता है कि दूसरों के #दोषों का #सुधार तो होता नहीं, दोषों का लगातार #चिन्तन करने से वे दोष #संस्कार #रूप से उसके अपने #अन्दर #घर कर लेते हैं, इससे पहले के रहे दोषों की #पुष्टि होती है, उन्हें #बल मिल जाता है। फिर अपने दोषों का दिखना #बन्द हो जाता है, बल्कि कहीं कहीं तो उसमें #अहंकार #बुद्धि हो जाती है, जिससे #पतनका #पथ #प्रशस्त हो जाता है।
जब मनुष्य दूसरे को सुधारने के लिए उसके दोष देखता है, तब #स्वाभाविक ही वह मानता है कि मुझ में दोष नहीं है, #गुण हैं। इससे #गुणों का #अभिमान बढ जाता है। और दोष बढते रहते हैं। जहां अपने दोष #देखने की #आदत छूटी कि फिर उसका #जीवन ही #दोषमय बन जाता है ।
#अनन्तानन्त #जन्मों में अनन्तानन्त स्त्री - पतियों से अनन्तानन्त बार जूते, लात, चप्पल खाकर भी उनसे #वैराग्य नहीं हुआ । #भगवत्सम्बन्धी बातें #पढते#सुनते, मानते हुए भी #मन #हठ नहीं छोडता । तुम्हारी #कृपा के बिना #इन्द्रियों की #विषयासक्ति नहीं छुट सकती । अत: हे #कृपालु ! अपनी अकारण करुणा से मुझे अपना लो । ....... अत: हे #करुणासिन्धु#दीनबन्धु, मेरे #श्रीकृष्ण ! तुम अपनी अकारण #करुणा का #स्वरुप प्रकट करते हुए मुझे अपना लो । मैं तो अनन्त जन्मों का #पापी हूँ किन्तु तुम तो #पतितपावन हो । यही #सोचकर तुम्हारे #द्वार पर आ गया ।

#गुरु की #सेवा #भगवान् की सेवा से बड़ी मानी गई है, हर #ग्रन्थ,हर #शास्त्र में । सेवा तो बहुत #बड़ी #चीज़ है । लेकिन सेवा करने वाले को ये ध्यान रखना चाहिये कि वो सेवा #मनसे हो । हमको ये सेवा मिली है #सौभाग्य से..ये #फीलिंग होते हुये।
कामं क्रोधं भयं स्नेहमैक्यं सौहृदमेव च।
नित्यं हरौ विदधतो यान्ति तन्मयतां हि ते॥
(भागवत १०-२९-१५)
#काम#क्रोध#स्नेह#भय किसी भी #भाव से अगर #मन में #भगवान् को लावे, तो उसका मन भगवान् से मिल कर #शुद्ध हो जायेगा। #गंगा जी में प्यार से #यमुना जी मिलें तो भी #प्रयाग से वह गंगा जी कहलायेंगी। और चाहे कोई कुल्ला कर दे #पापात्मा, वो कुल्ला, उसका मुँह से उच्छिष्ट पानी, गंगा जी नदी में मिल गया, अब वो गंगा जी हो गया। इतनी नदियाँ मिलती हैं गोमुख के बाद बंगाल की खाड़ी तक, कितने झरने मिलते हैं, सब गंगा जी बन गए।
गंगा जी गन्दी नहीं होतीं, जो गंगा जी से मिलता है, वो शुद्ध हो जाता है, गंगा बन जाता है।
संसार में भी यह बता रहे हैं।
रवि पावक सुरसरि की नाईं।
अग्नि में तमाम मुर्दे जलते हैं और हवन भी होता है।देवताओं को। अग्नि कहता है, हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा,
जो हमारे अन्दर आएगा, मैं अग्नि बना दूँगा। जला दूँगा।
मैं तो शुद्ध रहूँगा ही। सूर्य कितनी गन्दी चीज़ों में पड़ता है
और शुद्ध वस्तु में भी पड़ता है, लेकिन वो गन्दा नहीं होता। तो, भगवान् या महापुरुष जो शुद्ध हैं,
उससे अशुद्ध व्यक्ति प्यार करेगा, तो वो अशुद्ध शुद्ध हो जायेगा। शुद्ध अशुद्ध नहीं होगा।
दीनता भीतर रहे , और बहार से एक्टिंग में क्रोध का व्यवहार भी करना होगा। संसार में हर तरह का व्यवहार करना होगा लेकिन भीतर गड़बड़ न हो। भीतर दीनता , सहनशीलता , नम्रता यही गुण रहें और बाहर से जैसा व्यवहार बाहर वाला करे उसी का जवाब देना चाहिए। अब एक बदमाश घर में घुसे और उससे तुम कह दो कि आप कैसे पधारे ? नहीं , उसकी चप्पल से पिटाई करो , लेकिन भीतर से गड़बड़ न करो। ये मतलब है ! दीनता , नम्रता और सारे गुण अंतःकरण में रहने चाहिये और संसार के व्यवहार में सब तरह का व्यवहार करना चाहिए। जैसा पात्र हो वैसा व्यवहार करो। बच्चे का सुधार करना है , उसको डाँटना है , गुस्से की एक्टिंग करो , गुस्सा न करो। भीतर गड़बड़ न करो , बाहर से गड़बड़ की एक्टिंग करो। इतने मर्डर किये अर्जुन ने , हनुमान जी ने , प्रह्लाद वगैरह ने , भीतर गड़बड़ नहीं हुआ बाहर से सब एक्टिंग हो रही है। पिक्चर में जैसे प्यार की एक्टिंग करते हैं , दुश्मनी की एक्टिंग करते हैं , मारधाड़ करते हैं , वैसे ही मुँह बनाते हैं। लेकिन भीतर नहीं। वो तो पैसा कमाने को एक्टिंग कर रहे हैं ऐसे ही हमको बाहर से व्यवहार करना है अनेक प्रकार का लेकिन भीतर नार्मल रहें।

मन का अटैचमेंट किसमें करें?

एक तमोगुणी, एक रजोगुणी, एक सत्त्वगुणी, एक गुणातीत । ये चार पर्सनैलिटी, चार कक्षाएँ हैं। अगर हमने अपने मन का अटैचमेन्ट तामसी व्यक्ति या तामसी...