Tuesday, December 25, 2018

हमारो, कान्ह प्रान को प्रान।
आजु सखी! हौं करन गई रहि, यमुना महँ असनान।
तहँ दुर्वासा मरम बतायो, दै वेदादि प्रमान।
मुनि इमि कह इंद्रिय मन बुधि कहँ, जिमि प्रिय प्रान बखान।
तिमि इन प्रानन प्रान जान उन, सुंदर श्याम सुजान।
कह ‘कृपालु’ तबही सखि! लागत, प्रानन प्यारो कान्ह||
भावार्थ:– हमारे श्यामसुन्दर आत्मा की भी आत्मा हैं। अरी सखी! आज मैं यमुना–स्नान करने गयी थी, वहाँ दुर्वासा मुनि ने वेदादिकों के प्रमाण द्वारा यह रहस्य बताया। उन्होंने कहा जिस प्रकार इन्द्रिय, मन, बुद्धि को प्राण अर्थात् आत्मा, अपने से भी अधिक प्रिय है, उसी प्रकार आत्मा को भी, आत्मा की आत्मा–परमात्मा अर्थात श्यामसुंदर अधिक प्रिय हैं। ‘श्री कृपालु जी’ कहते हैं–अरि सखी! इसी कारण से श्यामसुन्दर प्राणों से भी अधिक प्यारे लगते हैं। यह रहस्य आज समझी।
(प्रेम रस मदिरा:-श्रीकृष्ण–माधुरी)
#जगद्गुरु_श्री_कृपालु_जी_महाराज
सर्वाधिकार सुरक्षित:-राधा गोविन्द समिति।
अलबेली मम सरकार , जो महाभाव साकार।
जेहि सेवत नंदकुमार , जेहि महिमा अपरंपार ।।
तनु दिव्य गौर सरकार , बह रोम रोम रस धार ।
रस पियत सबै ब्रजनार , जेहि छवि लखि छवि बलिहार।।
सब जग भज नंदकुमार , सोइ भज स्वामिनी सुकुमार ।
पग चापत जेहि रिझवार , सोइ मम 'कृपालु' सरकार ।।
सहनशीलता बढ़ानी है। किसी के भी निंदनीय शब्द से अथवा व्यवहार से मन में अशांति न हो । बस यही साधना एवं दीनता है। किसी की निरर्थक बात को न सुनना है, न सोचना है। यदि कोई दुराग्रह करके या अन्य कुसंग द्वारा अपना पतन करना ही चाहता है तो भगवान और महापुरुष क्या कर सकते हैं। घोर संसारासक्त लोगों से सदा सर्वदा अपने को दूर रखने का प्रयत्न करो। भक्तों का संग करो। कुसंग से बचो।
#जगदगुरूत्तम_श्री_कृपालु_जी_महाराज

Realise the importance of the human birth and do not waste it in merely eating, drinking and making merry. This human body is inaccessible even to celestial gods. Having attained this precious birth, if we still fail to attain our ultimate aim in life, we will later regret our foolishness, because there is no other form of life in which we will be able to do anything towards the attainment of our ultimate goal. It is necessary therefore to think about what we are looking for in life.
#JAGADGURU_SHRI_KRIPALUJI_MAHARAJ.
Shri Maharaj Ji has the most brilliant intellect and wisdom in India. He has set up a group of devotees who are following bhaktiyoga in all its glories. His strong sense of upholding and strengthening the dharma has been growing day by day, along with his fame and glory. He deserves the highest accolade. The highest title of Jagadguruttam is being conferred on him . . . "
Excerpt from Padyaprasunopahara, originally written in Hindi by:
Kashi Vidvat Parishat
14 January 1957
Kashi

Wednesday, December 19, 2018

अगर किसी ने एक वाक्य बोल करके आपके दिमाग में टेंशन पैदा कर दिया तो वो जीत गया , आप हार गये , बेवकूफ बन गये । एक सेन्टेन्स(sentence) ने बेवकूफ बना दिया आपको और अमूल्य निधि जो इस समय आपके पास थी - श्रीकृष्ण का , गुरु का चिन्तन कर रहे थे , उसने छीन लिया और घोर गन्दगी में आपके अन्तः करण को डुबो दिया इसलिए द्वेष नहीं करना है किसी से । वहाँ पर ये समझना है ये भगवान् की परीक्षा है । वो ही बैठे - बैठे गुरु घण्टाल ये सब करा रहे हैैं लेकिन मैं पीछे हटने वाला नहीं हूँ , जितना चाहे उतना कर ले ।
#पुस्तक:- #नारद_भक्ति_दर्शन
पृष्ठ संख्या :- १६५ एवं १६६
निष्कामता का अभिप्राय 'माँगना नहीं है कुछ चाहे प्राण निकल रहे हों।'
#जगदगुरूत्तम_श्री_कृपालु_जी_महाराज

मन का अटैचमेंट किसमें करें?

एक तमोगुणी, एक रजोगुणी, एक सत्त्वगुणी, एक गुणातीत । ये चार पर्सनैलिटी, चार कक्षाएँ हैं। अगर हमने अपने मन का अटैचमेन्ट तामसी व्यक्ति या तामसी...