Tuesday, June 10, 2014

अपने साधकों के साथ इतना प्रयास, साधना में दिन रात अथक परिश्रम एवं प्रयत्न करने वाला दूसरा गुरु विश्व में नहीं मिलेगा।

भक्त के लिये भगवान का प्राण समर्पित है।
GOD IS READY TO DO ANYTHING AND EVERYTHING FOR A TRULY SURRENDERED DEVOTEE.

मैं आप लोगो से फिर से निवेदन करता हूँ,आज्ञा देता हूँ कि खाली समय का सदुपयोग करें,काम में ले,कुछ कमा ले,'राधे' नाम का जाप करें। मेरी बात पर विश्वास करके अगर दस दिन कर लिया तो आदत पड़ जायेगी,फिर 'राधे' जाप के बिना रहा नहीं जायेगा। कुछ दिन जबरदस्ती किसी चीज का अभ्यास कर लो,फिर आदत पड़ जाती है,अपना खाली समय काम में लो।
...........श्री महाराज जी।

"भगवान की सेवा से भगवान की कृपा मिलेगी, उनका प्यार मिलेगा, अंत:करण शुद्ध होगा और वो तुम्हारा योगक्षेम वहन करेंगे।
------श्री महाराज जी।"

Monday, June 9, 2014

तुझे पाने की आरज़ू और तुझसे मिलने की जुस्तज़ू ............!
जिन्दगी इन दो ख्वाबों से शुरू और इन दो अरमानों पर खत्म............!!
राधे-राधे।

राधे-राधे बोल नित,करु राधे को ध्यान।
ऐहैं निज गोलोक तजि,भाजत श्याम सुजान।।

निरंतर श्री राधिका का ध्यान करते हुए उनका नामादि संकीर्तन करो। इसी साधना से श्यामसुंदर बिना बुलाये भागे भागे अपना लोक छोड़कर आ जायेंगे। राधे नाम से श्यामसुंदर को इतना अनुराग है।
Constantly meditate on Shri Radha while chanting her name and glories.With this very spiritual practice,Lord Krishna will come running to you leaving his divine abode Goloka.Shyamsundar loves the name of Radha so much.
'भक्ति शतक' दोहा संख्या ८०.........जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज।

जो ममता सांसारिक जगत में दूषण है वह ईश्वरीय जगत में भूषण है। संसार में वह बंधनकारी है तो वहां वह भगवत्प्राप्ति करने वाली।
............श्री महाराज जी।

मन का अटैचमेंट किसमें करें?

एक तमोगुणी, एक रजोगुणी, एक सत्त्वगुणी, एक गुणातीत । ये चार पर्सनैलिटी, चार कक्षाएँ हैं। अगर हमने अपने मन का अटैचमेन्ट तामसी व्यक्ति या तामसी...